Showing posts with label सब्जियो के फायदे. Show all posts
Showing posts with label सब्जियो के फायदे. Show all posts

Saturday, April 15, 2017

Kamrakh or Star Fruithealth benefits in hindi.

April 15, 2017 0

कमरख के फायदे

स्टार फल को कार्बोला या कमरख के नाम से भी जाना जाता है। यह विदेशी उष्णकटिबंधीय फल है जो पारंपरिक रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। स्टार फल विटामिन सी से भरपूर होता है और कई पोषक मूल्यों को प्रदान करता है।
स्टार फल केवल निर्यात नहीं होता बल्कि दुनिया के कई क्षेत्रों में इसे उगाया जाता है। इसका आकार अंडाकार होता है और इसकी सतह चमकदार और मोमी होती है।इसका रंग हरा,पीला होता है।इस फल का स्वाद दो जायके में आता है – खट्टा और मीठा।
Kamrakh or Star Fruithealth benefits in hindi.

यदि आप इस फल का सेवन गर्मियों से शरद ऋतु के मौसम तक करें तब इसका स्वाद मीठा होता है जबकि गर्मियों के अंत से सर्दियों के बीच तक इसका स्वाद खट्टा होता है। स्टार फल का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे मोटापा, दिल की बीमारी, पीड़ादायक आँखें, मुंहासे,एक्जिमा, बालों की वृद्दि आदि। इस फल को काटने पर स्टार का आकार आ जाता है। आज हम स्टार फल से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें।

स्टार फल / कमरख के फायदे

#1 मुंहासों के लिए

मुंहासों के लिए स्टार फ़ल का मुखौटे के रुप मे काम करता है। इसके अलावा हमें खाने में तेल के उत्पादन को नियंत्रित रखने का प्रयास भी करना चाहिए ।

#2 वजन कम करे

अपने आहार में स्टार फल का सेवन करके आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

#3 एक्जिमा के इलाज के लिए

स्टार फल या कमरख रोगाणुरोधी एजेंटों के सबसे प्रचुर स्त्रोतों में से एक है जो एक्जिमा के इलाज में मदद करता है। यह माइक्रोबियल बेसिलस सेरस, सालमोनेला जैसों के साथ भी लड़ता है।

#4 शरीर को ऊर्जा और ताजगी

स्टार फल का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा और ताजगी का एहसास होता है। इस फल का सेवन काली मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर, चीनी, जीरा पाउडर डालकर कर सकते हैं।

#5 हैंग ओवर में कारागार

स्टार फल या कमरख का सेवन रस बनाकर भी किया जा सकता है। इसका रस बहुत ही गुणकारी होता है। इसके रस का सेवन करने से शराब का सारा नशा उतर जाता है।

#6 भूख का बढ़ना

जिन लोगों को भूख कम लगती है या खाने का मन नहीं होता। उनके लिए स्टार फल का जूस बहुत लाभप्रद होता है। सुबह एक गिलास कमरख के रस में एक चम्मच चीनी डालकर पी लें। कुछ दिनों तक इसका नियमित रूप से सेवन करने से भूख बढ़ने लगती है।

#7 दिल की बीमारी से बचाता है

स्टार फल में विटामिन बी 9 अर्थात् फोलिक एसिड की उच्च मात्रा होती है जो दिल की बीमारियों और स्ट्रोक को रोकने के लिए आवश्यक होती है।

#8 पीड़ादायक आँखों का इलाज

स्टार फल के फायदे में एक फायदा यह भी है कि इसके द्वारा हम अपनी आँखों का इलाज कर सकते हैं। अगर आपको आहार में मैग्नीशियम चाहिए तो आप स्टार फल और विटामिन बी 6 का सेवन कर सकते हैं।

#9 स्वस्थ त्वचा

स्टार फल का सेवन सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। इस फल में जस्ता, खनिज और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो चमकती त्वचा के लिए जरूरी हैं। इसका सेवन करने से रक्त शुद्द होता है।

#10 बालों की वृद्दि के लिए

बालों के विकास के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता होती है। लेकिन जब आप रसदार स्टार का सेवन करते हैं, तब आपको विटामिन बी की प्रचुर मात्रा मिलती है। इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।

#11 पेट के कीड़े खत्म करें

कमरख के रस की तरह कमरख के फूल भी लाभकारी होते हैं। पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए कमरख के फूलों का सेवन करना चाहिए।

#12 रुसी दूर करे

बालों में रुसी होने पर बादाम के तेल में कमरख का रस मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब उस मिश्रण को अच्छे से अपने बालों में लगायें। कम से कम आधे घंटे के बाद अपना सिर साधे पानी के साथ साफ़ करें। इस प्रकार करने से आपके बालों की रुसी तो खत्म होगी साथ ही आपके बाल चमकदार हो जाएगें।
Source : Sehat Gyan

Thursday, March 30, 2017

कटहल के ऐसे फायदे कर देंगे आपको दीवाना - Kathal ke fayde

March 30, 2017 1
हम जानते हैं कि कटहल हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है, लेकिन आपको इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होगा कि इसके बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, इसलिए आज हम बात करेंगे कटहल के बीज के फायदे के बारे में । इसके बीजो में बहुत सारा पोषण छुपा होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसमे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी भी पाए जाते हैं। कटहल के बीजों का सेवन हम उबालकर या भुनकर कर सकते हैं। कटहल बीजों का का प्रयोग करने से हमें कई तरह के फयदे होते हैं जो इस तरह से हैं :-
kathal ke fayde

कटहल के बीज के फायदे

1. ब्लड शुगर

कटहल के बीजों का प्रयोग हम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए करते हैं। जिन लोगों का ब्लड शुगर ठीक नहीं है वो इसका प्रयोग नियमित रूप से करें तो वह ठीक हो सकते हैं।

2. बालों के लिए

कटहल के बीजों का प्रयोग हम अपने बालों को लम्बा और घना करने के लिए भी करते हैं। इसके लिए कटहल के बीजों को पीसकर उसका चूर्ण तैयार कर लें और उस चूर्ण का प्रयोग अपने बालो में करे। इससे आप के बाल लम्बें, काले, घने होने लगते हैं। इसका सेवन करने से हमारे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इससे लीवर ठीक ढंग से काम करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हमारे बाल उगने लगते हैं।

3. मोटापे से राहत

जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए कटहल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसमे डायटरी फाइबर और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से मोटापे से राहत मिलती है ।

4. चेहरा साफ़

कटहल के बीज का चूर्ण बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ़ हो जाता है और दाग–धब्बे मिट जाते हैं। जिन लोगों का चेहरा रुखा और बेजान है उन लोगों को कटहल का रस अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। इसकी मसाज तब तक करें, जब तक यह सूख न जाए और फिर थोड़ी देर के बाद अपना चेहरा पानी के साथ धो लें।

5. झुर्रियों से राहत

जो अपनी झुर्रियों से परेशान होते हैं उन्हें घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन को कटहल का पेस्ट बनाकर और उसमें एक चम्मच दूध को मिलाकर धीरे-धीरे अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर बाद में गुलाबजल या ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ करें। ऐसा करने से आप को कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगता है।

6. कैंसर

कटहल के बीज का प्रयोग करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है।

7. ऊर्जा का स्रोत

कटहल के बीज को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। एक कटोरी कटहल के बीजों का सेवन करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं। यह भी कटहल के बीज के फायदे का महत्वपूर्ण बिंदु है।

8. दिल की बीमारी

कटहल के बीज खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। जिन लोगों को दिल की बीमारी हो वो अगर कुछ दिनों तक लगातार कटहल के बीजों का सेवन नियमित रूप से करें, तो वह इस रोग से काफ़ी हद तक राहत पा सकते हैं।

9. कब्ज दूर करे

कटहल के बीजों का सेवन करने से हमें कब्ज का सामना नहीं करना पड़ता और जिन लोगों को कब्ज होती है। उनकी कब्ज भी दूर हो जाती है।
Source : SehateGyan

Wednesday, March 29, 2017

टमाटर को क्यों सेहतमंद और पोष्टिक आहार माना जाता है | Benefits of Tomato

March 29, 2017 0
टमाटर को क्यों सेहतमंद और पोष्टिक आहार माना जाता है | Benefits of Tomato

आइये जानते है की टमाटर को क्यों सेहतमंद और पोष्टिक आहार माना जाता है / Tamatar Ke Fayde

टमाटर के फायदे / Benefits Of Tomato In Hindi
Benefits Of Tomato

टमाटर एक फल है जिसे एक सब्जी भी कहा जा सकता है, भारत में ज्यादातर व्यंजनों में टमाटर का उपयोग किया जाता है, जितना ज्यादा आप इसका सेवन करोगे उतना ही ज्यादा आपको इसका लाभ मिलेंगा. वर्तमान में भारत टमाटर का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है. ज्यादातर टमाटर लाल रंग के ही होते है लेकिन बाजार में अलग-अलग रंगों के टमाटर भी मिलते है. टमाटर प्राकृतिक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते है जिनमे विशेष रूप से विटामिन A, K, B1,B3, B5, B6, B7 और विटामिन C का समावेश होता है. इसके साथ ही टमाटर में फोलेट, आयरन, पोटेशियम, मेंग्नेशियम, क्रोनियम, कोलिन, जिंक और फास्फोरस भी होता है. आइये जानते है की इस फल का आप ज्यादा से ज्यादा कैसे उपयोग कर सकते है?
1. त्वचा और बालो के लिये लाभदायक – Benefits Of Tomato For Skin And Hair
वर्तमान में बढ़ते प्रदुषण के कारण हमारी त्वचा और बाल अन्दर से जलने लगते है. टमाटर को अपने रोज़ के आहार में शामिल करने से वे आपकी त्वचा पर बैठे प्रदुषण से लढने में सहायक होते है. टमाटर में लाय्कोपेन (Lycopene) होता है, जिसका उपयोग साधारणतः त्वचा को साफ़ करने के लिये किया जाता है. टमाटर को सलाद की तरह खाने के साथ ही आप उसमे से निकले गुदे को अपने चेहरे पर भी लगा सकते हो, टमाटर का गुदा आपके लिये फेस मास्क की तरह ही काम करेगा. इसे लगाने से आपकी त्वचा निखर उठेगी और ताज़ा दिखेगी. और टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन A आपके बालो को बाहरी डैमेज से बचाता है / Benefits Of Tomato
2. यह कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है –
टमाटर / Tamatar में पाया जाने वाला लय्कोपेन (Lycopene) कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है, विशेष रूप से यह पेट और कोलेरेक्टाल (Colorectal) के कैंसर को रोकता है. यदि आप टमाटर को पकाओगे तो असल में लय्कोपेन (Lycopene) का उत्पादन भी बढ़ता है इसीलिये आप टमाटर को चाहे जितना पका सकते हो.
3. धुम्रपान से हुए नुकसान को ठीक करता है –
जब हम धुम्रपान करना छोड़ देते है तो कीवी हमारी आतंरिक यंत्रणा को सँभालने में सहायक होते है. लेकिन टमाटर में पाया जाने वाला कोउमरिक (Coumaric) एसिड और क्लोरोजेनिक (Choloregenic) एसिड सिगरेट के धुम्रपान से होने वाले नुकसान को रोकता है. इसका मतलब टमाटर धुम्रपान से होने वाले आतंरिक नुकसान को ठीक करता है और शरीर की रक्षा करता है.
4. हड्डियों के लिये लाभदायक है –
क्या आप जानते है की टमाटर में विटामिन K और कैल्शियम होता है? इसका मतलब जितना ज्यादा आप टमाटर का सेवन करोंगे उतनी ज्यादा आपकी हड्डियाँ मजबूत होंगी.
5. यह एक महान एंटी-ओक्सिडेंट है –
टमाटर / Tomato विटामिन A और विटामिन C का अच्छा स्त्रोत है. और ये दो विटामिन्स शरीर के खून में हानिकारक रेडिकल्स को मिलने से रोकते है. टमाटर में पाए जाने वाले विटामिन C को शरीर तक पहोचाने के लिये इसे कच्चा खाने की जरुरत होती है. इसे आप सलाद के रूप में भी खा सकते है.
6. टमाटर / Tamatar आपके दिल की सहायता करता है –
टमाटर / Tomato टूटे हुए दिल को स्वस्थ तो नही कर सकता लेकिन इसके पाया जाने वाला विटामिन A, विटामिन B और पोटेशियम खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करते है. लम्बे समय तक देखा जाये तो टमाटर दिल से सम्बंधित बीमारियाँ होने से बचाता है.
7. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है –
टमाटर / Tamatar में एक मिनरल्स होता है जिसे क्रोमियम कहते है. लेकिन क्या आप यह जानते है की क्रोमियम ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है? इसीलिये जिन्हें मधुमेह (Diabetes) है या जिनके परिवार में किसी को मधुमेह (Diabetes) है उन्हें अपने खाने में टमाटर को अवश्य शामिल करना ही चाहिये.
8. पाचन शक्ति को क्रियाशील बनाता है –
टमाटर / Tomato पाचन शक्ति को सक्रीय बनाता है और साथ ही लीवर को भी क्रियाशील बनाता है. टमाटर हमें कब्ज से भी बचाता है. इसीलिये यदि आप कभी कुछ ज्यादा मसालेदार या लज्जतदार खाना खाते हो तो खाने के बाद थोडा टमाटर जरुर खाये.
9. आपकी प्रतिरक्षा / Immunity पर ही काम करता है –
जब आप अपनी प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ानी हो तो ताज़ा टमाटर का ज्युस आपके लिये अमृत के समान होगा. टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन C हानिकारक हार्मोन्स को बढ़ने से रोकता है और शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला रखने में सहायता करता है.
10. चर्बी को कम करने में सहायक –
यदि आपको अपनी चर्बी (मोटापा / Motapa) कम करना है तो आपको अपने आहार में टमाटर को शामिल करना ही होगा. टमाटर एमिनो एसिड कार्नीटाइन (Carnitine) के उत्पादन को बढाता है जो शरीर में पायी जाने वाली ज्यादातर चर्बी को कम करता है, इसमें शरीर की 30% चर्बी कम करने की क्षमता होती है.
टमाटर को कैसे खाये / How To Eat Tomato –
टमाटर को अपने आहार में शामिल करने के बहोत से तरीके है, जिसमे से सलाद सबसे आसान और बेहतर विकल्प है. जब भी आप टमाटर को कच्चा खाते हो तो ध्यान रखे की कभी भी टमाटर का छिलका नही निकालना चाहिये. क्योकि इस फल की त्वचा (छिलके) में ही उसके ज्यादातर गुण छिपे होते है. और छिलके सहित टमाटर खाने का मज़ा ही कुछ और है. सीधे टमाटर खाने की बजाये आप उसे अपने सलाद में भी शामिल कर सकते हो.
दिन की शुरुवात करते समय ताज़े टमाटर के ज्यूस में काला नमक मिलाकर पिने से आप दिनभर स्वस्थ और फुर्तीले रहोंगे. लेकिन टमाटर के ज्युस को खालीपेट नही पीना चाहिये.
टमाटर के सूप  / Tomato Soup को वैश्विक स्तर पर पसंद किया जाता है, आप टमाटर सूप / Tomato Soup आसानी से घर पर ही बना सकते है. टमाटर सूप के उपर हल्की काली मिर्च डालने से ये ज्यादा लाभदायक होगा. दक्षिण भारतीय लोग रस्सेद्दार टमाटर खाना बहोत पसंद करते है.
भारतीय मसालों में टमाटर / Tomato एक आवश्यक सामग्री है. बहोत से लोग टेस्ट (स्वाद) के लिये भी अपने मसालों में शामिल करते है. ऐसा कहा जाता है की खाना खाने के बाद हमें टमाटर का कम से कम एक टुकड़ा तो अवश्य खाना ही चाहिये. टमाटर को मसाले के रूप में उपयोग करने का सबसे आसन तरीका इसे हाथो से मसलकर अपनी डिश में डालना है.