Showing posts with label घरेलू उपचार. Show all posts
Showing posts with label घरेलू उपचार. Show all posts

Monday, April 17, 2017

मस्सो से पाए छुटकारा एकदम सरल घरेलु उपचार | masso se paye chutkara gharelu upchar

April 17, 2017 0
दोस्तों आज हम मस्सों से कैसे पाएं छुटकारा के बारे में आप से बात करेगें। मस्सा शब्द से आप भले ही अनजान हो, लेकिन जब यह हमारे शरीर पर उबरते हैं तो यह हमारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। मस्सा शरीर पर काले रंग का उबरा हुआ मांस का छोटा दाना होता है जो चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एक प्रकार का चरम रोग होता है।
मस्सो से पाए छुटकारा एकदम सरल घरेलु उपचार | masso se paye chutkara gharelu upchar

मस्सा का आकार सरसों के आकार से लेकर बेर के आकार तक हो सकता है। ज्यादातर यह हाथों और पैरों पर देखने को मिलता है, लेकिन यह शरीर के किसी भी भाग पर हो सकता है। मस्सों के लगभग 10 से 12 प्रकार होते हैं, जो ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी उत्त्पन हो सकते हैं। मस्से हमारे शरीर पर उत्पन्न होने के बाद कुछ ही समय के बाद खुद ही नष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ मस्से कई बर्षों तक रहने के बाद भी वापिस आ जाते हैं।
मस्से अक्सर हमारे शरीर में उस जगह पर प्रवेश करते हैं, जहां की त्वचा कटी फटी या डैमेज होती है। शरीर पर मस्सा होने कोई भयंकर समस्या नहीं है लेकिन यदि हम समय रहते हुए इस पर ध्यान नहीं देते तो यह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है। कुछ घरेलू उपाय के द्वारा हम मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं घरेलू उपाय करके मस्सों से कैसे पाएं छुटकारा।

मस्सों से कैसे पाएं छुटकारा के घरेलू उपचार

1. सेब का सिरका
मस्सों से छुटकारा पाने के लिए सेब का सिरका सबसे बेहतर घरेलू उपचार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें। उसमें सेब का सिरका मिलाएं। इन दोनों समाग्रियों को अच्छे से मिक्स करें। जब यह मिश्रण तैयार हो जाएं तो रुई की सहायता से मस्से पर लगाएं और आधा घंटा इसे लगा रहने दें। बाद में इसे पानी के साफ़ कर लें। नियमित रूप से करने पर मस्सा सुख कर साफ़ हो जायेगा।
2. बेकिंग सोडा
मस्से से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा में अरंडी तेल की कुछ बुँदे डालें और दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को मस्से वाले स्थान पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे गर्म पानी के साथ साफ़ करें। कुछ समय तक इसका प्रयोग करने के बाद आपका मस्सा सूख जायेगा और धीरे-धीरे करके समाप्त हो जायेगा ।
3. लहसुन का इस्तेमाल
यदि आप सोच रहें हैं कि मस्सों से कैसे पाएं छुटकारा तब आप ऐसे में लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन को छिलकर लहसुन का पेस्ट तैयार करें और रात को सोने से पहले उसे मस्से के ऊपर लगाकर कपड़े से ढक दें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
4. अगरबत्ती का इस्तेमाल
मस्से को समाप्त करने के लिए अगरबत्ती जला लें। इसके बाद अगरबत्ती के गुल को मस्से का स्पर्श करके तुरंत ही हटा लें। इस प्रकार आठ से दस बार करें। इस प्रकार करने से मस्सा सूखकर झड़ जायेगा। अधिक मस्से होने पर बारी बारी से मस्सों को इसी तरीके के साथ जलाएं।
5. प्याज का इस्तेमाल
मस्सों से छुटकारा पाने के लिए प्याज भी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज का रस निकालें और उस रस को दिन में एक से दो बार नियमित रूप से लगायें।
6. शहद का इस्तेमाल
ये मत सोचों कि हम मस्सों से कैसे छुटकारा पाएं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए शहद का प्रयोग बहुत गुणकारी होता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मस्सा उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता रखते हैं। शहद का प्रयोग रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद नियमित रूप से करना चाहिए।
7. अनानास का प्रयोग
अनानास का प्रयोग करके भी हम मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए अनानास के रस में समुंद्री नमक मिलाकर मस्सा वाले स्थान पर स्क्रब करें। थोड़ी देर बाद उसे पानी के साथ साफ़ कर लें।
8. आलू का इस्तेमाल
आलू छीलकर काट लीजिए। कटे हुए हिस्से से मस्से को रगड़े। इस प्रकार करने से कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाते हैं।
Source : SehatGyan

Monday, April 10, 2017

सिर में खुजली के लिए घरेलू उपचार - Head scalp itch home remedies in hindi.

April 10, 2017 0
बदलते हुए मौसम में सिर में खुजली होना एक आम बात है वो मौसम गर्मी, सर्दी या बरसात का क्यों न हो। हर किसी को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है, चाहे वो पुरुष हो या महिला। गर्मियों के मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है, जिसके कारण सिर के बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसके मुख्य कारण सिर में जू, रुसी, गलत खान पान, तनाव, शैम्प की एलर्जी, वायरल संक्रमण, बालों की सही से देखभाल नहीं करना आदि। सिर में खुजली होने पर हमें बहुत ही परेशानी होती है, जैसे कि सिर में जलन होना, सिर का लाल होना आदि। इसके अतिरिक्त सिर में खुलजी होने पर हम बहुत से ऐसे प्रयास करते हैं जिससे हम खुजली को कम कर सकें। कई बार हम अपने प्रयासों में असफल हो जाते हैं। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं। आज हम आपको बताते हैं सिर में खुजली के लिए घरेलू उपचार, आप कैसे कम कर सकते हैं। वो घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार से हैं।
Head scalp itch home remedies in hindi.

सिर में खुजली के लिए घरेलू उपचार

1. नींबू का प्रयोग

यदि आप सिर की खुजली से परेशान हैं और आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा तो ऐसे में आपको नींबू का प्रयोग करना चाहिए। सिर की खुलजी को कम करने के लिए यह बहुत ही सरल और लाभकारी उपाय होता है, क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है। नींबू को सिर पर कुछ देर लगाकर रखने से सिर की गन्दगी दूर हो जाती है साथ ही इससे खुजली भी कम होती है।

2. सेब का सिरका

सिर में खुजली होने पर हमें बहुत ही परेशानी होने लगती है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए थोड़े से गर्म पानी में सिरका मिला लें और इस मिश्रण को अपने बालों में अच्छे से लगा लें। कुछ समय के बाद अपना सिर पानी के साथ साफ़ करें। आपको सिर की खुजली से राहत मिलेगी।

3. दही

सिर में हो रही खुजली को कम करने के लिए दही बहुत ही सरल और बहुत ही लाभकारी उपाय है। दही से सिर की त्वचा पर अच्छे से मसाज करें और थोड़ी देर के लिए दही को सिर पर लगा रहने दें। कुछ समय के बाद अपना सिर साफ़ पानी के साथ धो लें। इस प्रकार दही का उपयोग करने से आपको खुजली से राहत मिल जाएगी।

4. नारियल का तेल और कपूर

नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। नारियल के तेल में थोड़ी सी मात्रा में कपूर को मिला लें और उसे अपने सिर की त्वचा पर अच्छे से मसाज करे। इससे सिर की खुजली के साथ-साथ सिर की अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाती है।

5. एलोवेरा

ताजी एलोवेरा से अपने सिर की त्वचा पर दस से पन्द्रह मिनट तक लगाकर छोड़ दें। आप सिर पानी से धो लें। आपको खुजली से राहत मिलेगी।

6. मेथी

सिर की खुजली से राहत पाने के लिए दो चम्मच मेथी के रात को पानी में भिगोकर रख दें। इस मेथी को अच्छे से पीसकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को अपने सिर पर लगा लें। कुछ समय के बाद अपना सिर पानी के साथ धो लें। इससे आपकी खुजली के साथ-साथ रुसी की समस्या भी दूर होती है।

7. प्याज का रस

प्याज का रस निकालकर सिर पर लगाएं और कुछ समय तक लगा रहने दें। दस से पन्द्रह मिनट के बाद अपना सिर धो लें। आपको राहत मिलेगी।

8. तेल से मसाज

जैतून का तेल, बादाम का तेल या तिल के तेल से अपने बालों की जड़ों पर मसाज करें। कुछ समय तक तेल को बालों की जड़ों में रहने दें और बाद में अपने बाल धो लें। इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी और साथ ही आपके बालों में घनापन आएगा।
Source : SehatGyan

Thursday, April 6, 2017

धूम्रपान छोड़ने के आसान अचूक घरेलू उपाय - Dhumrpan Chudaye

April 06, 2017 0
भारतीय लोग धूम्रपान में सबसे आगे हैं। इस बात को हम नहीं कहते बल्कि एक रिसर्च के द्वारा इसका पता चला है। धूम्रपान एक ऐसी लत होती है जिससे हम आसानी से छुटकारा नहीं पा सकते। इस बात से भी सभी सहमत है कि धूम्रपान से हमारे शरीर को कितना नुकसान होता है। इसका धुँआ हमारे फेफड़ो के लिए बहुत ही घातक सिद्द होता है और इससे हमें कैंसर जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। जिन लोगों को इसकी लत लगी हुई होती है अगर वो चाहे तो इसे छोड़ भी सकते हैं।

धूम्रपान छोड़ने के आसान अचूक घरेलू उपाय - Dhumrpan Chudaye

धूम्रपान छोड़ने के घरेलू नुस्खे
धूम्रपान को छोड़ना मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आप को कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जो इस प्रकार से हैं :-
ओट्स
ओट्स हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और यह हमारी स्मोकिंग की चाहत को भी कम करने में मदद करता है।
पानी का सेवन
पानी पीने से हमारे शरीर के विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जब आप भोजन के 15 मिनट पहले पानी का सेवन करते हो तो आप का मेटाबॉलिक रेट काबू में रहता है, साथ ही आपको दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।
अंगूर के बीज का अर्क
यह प्राकृतिक क्षारीय का होता है जब हम इसका सेवन करते हैं, तो रक्त में एसिडिटी कम होती है और फेफड़ो तथा शरीर को जो नुकसान धूम्रपान से होता है उससे हम बच सकते हैं।
शहद
शहद में विटामिन्स, एंजाइम और प्रोटीन होता है। जब हम इसका सेवन करते हैं तो हम आराम से धूम्रपान कप छोड़ सकते हैं। इसके लिए जब हम शुद्द शहद का प्रयोग करते हैं, तो हमें इसका रिजल्ट भी अच्छा मिलता है।
मुली का सेवन 
जो धूम्रपान को छोड़ना चाहते हैं उनके लिए मुली बहुत ही फायदेमंद साबित होती है, जब मुली को घिस कर खाते हैं, तो उनको भी बहुत फायदा मिलता है, जो चेन स्मोकर्स या किसी तरह की बुरी लत से पीड़ित होते हैं और अगर आप इसका अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हो तो इसे शहद के साथ खाएं।
मुलेठी
जब भी आपका मन स्मोकिंग करने का हो तो आप मुलेठी की दातुन लेकर चबाएं। ऐसा करने से आपको स्मोकिंग की इच्चा कम होती है, साथ ही आपका पेट खराब नहीं होता।

लाल मिर्च
लाल मिर्च का प्रयोग हम अक्सर मसाले के रूप में करते हैं और जब हम एक गिलास पानी में चुटकी भर भी इसका प्रयोग करें, तो इससे आपको बहुत ही राहत मिलती है लम्बे समय तक आपको स्मोकिंग की इच्चा नहीं होती है। इसके साथ ही इसका सेवन हमारी श्वास प्रणाली को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।
जिनसेंग 
यह एक शक्तिशाली हर्ब होता है, जिससे हमारे शरीर में उर्जा का स्तर बढ़ने में मदद मिलती है। जब भी आप स्मोकिंग को छोड़ते हो, तो आप का शरीर तनाव और आलस की चपेट में आ जाता है। जिनसेंग आपको इनसे निपटारा दिलाने में मदद करता है।
Source : SehatGyan

Thursday, March 30, 2017

सिर में खुजली के लिए घरेलू उपचार - Sir me Khujli ke Gharelu Upchar

March 30, 2017 0
बदलते हुए मौसम में सिर में खुजली होना एक आम बात है वो मौसम गर्मी, सर्दी या बरसात का क्यों न हो। हर किसी को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है, चाहे वो पुरुष हो या महिला। गर्मियों के मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है, जिसके कारण सिर के बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसके मुख्य कारण सिर में जू, रुसी, गलत खान पान, तनाव, शैम्प की एलर्जी, वायरल संक्रमण, बालों की सही से देखभाल नहीं करना आदि। सिर में खुजली होने पर हमें बहुत ही परेशानी होती है, जैसे कि सिर में जलन होना, सिर का लाल होना आदि। इसके अतिरिक्त सिर में खुलजी होने पर हम बहुत से ऐसे प्रयास करते हैं जिससे हम खुजली को कम कर सकें। कई बार हम अपने प्रयासों में असफल हो जाते हैं। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं। आज हम आपको बताते हैं सिर में खुजली के लिए घरेलू उपचार, आप कैसे कम कर सकते हैं। वो घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार से हैं।
sir me khujli ka gharelu upchar